ग्राम प्रधान मांझी संगठन की मासिक बैठक में ऑफलाइन लगान वसूली को फिर से बहाल करने की मांग

रानीश्वर (दुमका) : अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को ग्राम प्रधान माझी संगठन की प्रखंड स्तरीय मासिक बैठक हुई। संगठन के प्रखंड अध्यक्ष रूसोराम बास्की की अध्यक्षता मे हुई बैठक का संचालन ग्राम प्रधान कृष्ण चंद्र घोष ने किया। बैठक में संथाल परगना जिला के स्थापना दिवस को लेकर विचार विमर्श हुआ। आगामी 22 दिसंबर को दुमका के इंदौर स्टेडियम में माझी संगठन आहूत स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में ग्राम प्रधान, नायके, गुड़ीत, पराणिक, जगमाझी का उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया है। बैठक में ग्राम प्रधानों के माध्यम से पूर्व के तरह ऑफलाइन लगान वसूली पुनर्बहाली कराने की मांग की गयी। रूसोराम ने बताया हैं कि शिकारीपाड़ा, दुमका एवं मसलिया अंचल ने जिला प्रशासन के आदेश पर ग्राम प्रधानों के माध्यम से ऑफलाइन लगान वसूली शुरू की गयी है। प्रखंड के 173 मौजा प्रधानी मौजा हैं वही 44 मौजा सेलेबुल हैं।सेलेबुल मौजा को खास मौजा बोला जाता हैं।

एक प्रशासनिक आदेश पर यहां ऑनलाइन लगान वसूली चालू किया गया है। उस आदेश के अनुसार यहां ऑफलाइन लगान वसूली बंद कर दिया गया है, जिसके कारण पचास फीसद रैयत लगान जमा करने से वंचित हैं। आगे रूसोराम ने बताया है कि संथाल परगना काश्तकारी कानून के तहत ग्राम प्रधानों को जमीन की लगान वसूली के साथ खास जमीन रैयतों को बंदोबस्त करने की अधिकार दिया गया है। दूसरी ओर ऑनलाइन लगान वसूली शुरू कर ग्राम प्रधानों को उस अधिकार से वंचित कर दिया है। बैठक में ग्राम प्रधान शिव शंकर टुडू, कुशल हांसदा, चुड़का मरांडी, बाबूधन मुर्मू, शंकर पद मंडल, नित्य रंजन मंडल, कुँवर हांसदा, अकाल राय, पाता मुनी मुर्मू, कल्याणी मुर्मू, माधु हेम्ब्रम मौजूद थीं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More