वाईबीएन विश्वविद्यालय में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

रांची: शुक्रवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2023 एवं मतदाता पहचान पत्र को आधार नंबर से लिंक करने संबंधी बैठक वाईबीएन विश्वविद्यालय में हुई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम 25 जुलाई 2022 को जारी किया गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार 4 अगस्त से 24 अक्टूबर 2022 तक पुनरीक्षण पूर्व की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार और अंजनी कुमारी ने द्वारा चुनाव अधिनियम संशोधन विधेयक-2021 की जानकारी दी गई। संशोधन के मुख्य बिंदुओं में बताया गया कि अब वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का प्रावधान किया गया है। सभी पुराने पंजीकृत मतदाताओं को आधार नंबर से जोड़ा जाना है। आधार कार्ड नहीं रहने के बावजूद मतदाता का अधिकार बना रहेगा। मतदाता पहचान पत्र को अब मतदाता के आधार नंबर से जोड़े जाने का कार्य चल रहा है। बैठक में डिप्टी रजिस्ट्रार संजय तिवारी सहित वाईबीएन विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूल के एचओडी व प्रिंसिपल मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More