राजमहल मॉडल कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया जारी, 20 अक्टूबर तक कर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साहिबगंज : मॉडल कॉलेज, राजमहल में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस महाविद्यालय में जूलॉजी बॉटनी में भी नामांकन लिया जा रहा है। प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि मॉडल कॉलेज राजमहल में पठन-पाठन को लेकर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीर है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत संरचना व पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला की सुविधा दी जा रही है।
डॉ रणजीत कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों से अपील की कि जल्द से जल्द नामांकन करा लें। उन्होंने बताया कि मॉडल कॉलेज राजमहल में 20 अक्तूबर तक नामांकन के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।


