सिपाहियों को रसगुल्ला खिलाकर रफूचक्कर हो गया नक्सली

राँची : रिम्स के मेडिसिन वार्ड के आइसीयू में इलाजरत उम्र कैद की सजा काट रहा नक्सली फिल्मी अंदाज में पहले सिपाहियों का भरोसा जिता फिर मौका मिलते ही नौ दो ग्यारह हो गया। बता दें कि नक्सली कृष्ण मोहन अपहरण और हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा पाँच सालों से बिरसा मुंडा कारा में काट रहा था। पिछले 22 दिनों से पेट दर्द और नाक से खून आने की समस्या का वह रिम्स में इलाज करा रहा था।
रविवार कि सुबह वह शौचालय जाने के बहाने निकला जिसके बाद मौका पाते ही सुबह पुलिस की आँख में धुल झोककर फरार हो गया। रिम्स के एक कर्मी के अनुसार शनिवार को कृष्ण मोहन के भाई तथा कुछ रिश्तेदार उससे मिलने आए थे। वे रसगुल्ला लेकर आए थे और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को भी खिलाया था। जिसके बाद पुलिस्कर्मियों ने नक्सली को हथकडी नहीं लगाया था। बिना हथकडी के हि उस्का इलाज हो रहा था।
जिसके बाद मौका पाते ही वह रविवार की सुबह पुलिस की आँख में धुल झोककर फरार हो गया। कृष्ण मोहन के बेड के बगल में इलाज करवा रही महिला के परिजन ने बताया कि पाँच बजे सुबह तक वह वहीं था महिला को निंद आ गई एक घंटे बाद सुना की नक्सली फरार हो गया है। उसने बताया कि नक्सली की हथकडी नहीं लगी रहती थी वह बेड पर ही पडा रहता था। पुलिस कभी रहते थे कभी नहीं रहते थे ।
वैसे नक्सली का रस्गुल्ला पुलिसकर्मियों पर बहुत भारी पड़ा है । इस घटना की सूचना के बाद एसएसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों हवलदार महतो उरांव, सिपाही नित्यानंद गोस्वामी और अनंत कुमार मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है।


