सुरक्षा बलों ने कुलगाम में दो आतंकियों को मार गिराया, 15 अगस्त का बड़ा खतरा टला

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। ऑपरेशन पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया गया।
कश्मीर जोन के आइजी विजय कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए पुलिस व सुरक्षा बल अलर्ट थे। बीएसएफ का दल आ रहा था तभी आतंकियों ने एक बड़ी बिल्डिंग से से अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बिल्डिंग को घेर कर ऑपरेशन चलाया।
15 अगस्त को देखते हुए पुलिस, सुरक्षाबल अलर्ट थे। BSF आ रही थी तभी 2 आतंकवादियों ने एक बड़ी बिल्डिंग से अंधाधुंध फायरिंग किया। हमारी तरफ कोई घायल नहीं हुआ। सुरक्षाबलों ने बिल्डिंग को घेर लिया। मुठभेड़ शुरू हुई और रात में आतंकवादी मारा गया: कुलगाम मुठभेड़ पर IGP कश्मीर विजय कुमार pic.twitter.com/OxaMPv3fS8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2021
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। (तस्वीरें वर्तमान समय के अनुसार नहीं हैं) pic.twitter.com/NP0jpWSk7M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2021
आइजी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में रात में आतंकियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि रात में सर्च अभियान चलाना मुश्किल था और ऐसे में आज सुबह सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान का शव मिला। उन्होंने कहा कि उस्मान की तलाश छह महीने से थी। पुलिस ने मौके से एके – 47, मैगजीन और आरपीजी 7 का रॉकेट लांचर ग्रेनेट मिला है। उन्होंने कहा कि बरामद हथियारों से पता चलता है कि कितना बड़ा हादसा होने वाला था, जिससे बचा लिया गया।
ऑपरेशन अब खत्म हो गया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा: आईजीपी कश्मीर विजय कुमार
(फाइल तस्वीर) https://t.co/AfEpjA0XkT pic.twitter.com/kRmygsybTN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2021
उन्होंने ऑपरेशन के पूरा होने की पुष्टि की और कहा कि कि अब एनएच को खोल दिया गया। आइजी विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में हमारी ओर से कोई घायल नहीं है।


