कोरोना के आंकड़े 50 हजार से पार नहीं जानें दें, नहीं तो हर दिन 4-5 लाख केस के लिए रहें तैयार

नयी दिल्ली : सरकार की कोरोना विशेषज्ञ समिति ने बड़ी चेतावनी दी है। विशेषज्ञों ने कहा है कि दैनिक संक्रमण के मामले 50 हजार से कम ही रहें अगर यह इससे पार जाता है तो यह खतरनाक हो कसता है। विशेषज्ञों का कहना है कि 50 हजार का स्तर सिस्टम को बहुत प्रभवित नहीं करता है।

केंद्र सरकार की कोविड को लेकर गठित अधिकार प्राप्त समूह के अधिकारियों ने कहा है यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए कि कोविड के मामलों की संख्या प्रति दिन 50 हजार के पार नहीं जाना चाहिए। इस समूह को कोविड की आतापकालीन रणनीति तैयार करने का सरकार की ओर से सौंपा गया है।

देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोम कम होने के बाद 25 जून के बाद से प्रतिदिन के मामले 50 हजार से कम रहे हैं। समूह का कहना है कि हर दिन के मामले को 50 हजार से पार नहीं होने देना है, इसके लिए यह जरूरी है कि लोग मास्क लगाएं, स्वच्छता व दूरी के नियमों का पालन करें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।

भविष्य में कोरोना के तीसरी लहर के मद्देनजर नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल की अध्यक्षता वाले अधिकार प्राप्त समूह – 1 ने सितंबर 2021 तक दो लाख आइसीयू बेड की व्यवस्था की सिफारिश की है। साथ ही 1.2 लाख वेंटिलेटर वाले आइसीयू बेड, पांच लाख ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और 10 लाख कोविड आइसोलेशन की व्यवस्था की सिफारिश की है।

इस समूह ने यह भी सिफारिश की है कि आइसीयू बेड के पांच प्रतिशत और गैर आइसीयू बेड के चार प्रतिशत को बच्चों के लिए रखा जाना चाहिए, क्योंकि अगली लहर में बच्चों के प्रभावित होने का भी खतरा है।

देश में कोरोना के अगली संभावित लहर से लड़ने के लिए सबसे अधिक उत्तरप्रदेश में 33 हजार बेड, उसके बाद महाराष्ट्र में 17, 865 बेड, बिहार में 17, 480 बेड पश्चिम बंगाल में 14, 173 बेड व मध्यप्रदेश में 12,026 बेड की जरूरत है।

इसी महीने आठ जुलाई को सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 23, 123 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी जिससे 20 हजार आइसीयू बेड लगाने की योजना है। इसमें 20 प्रतिशत पीडियाट्रिक आइसीयू बेड होंगे।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More