दुमका : तेज रफ्तार कार से घायल हुई वैक्सिनेटर ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी, कार्रवाई की मांग

दुमका : दुमका में आठ अप्रैल को एक तेज रफ्तार कार से घायल हुईं 30 वर्षीया वैक्सिनेटर अलवीना हेंब्रम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अलवीना हेंब्रम ने अपनी प्राथमिकी में मामला दर्ज कर वाहन के मालिक एवं चालक पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि ऐसा लगता है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से धक्का मारा गया है। नौ अप्रैल को अलवीना हेंब्रम ने दुमका मुफस्सिल थाने में एफआइआर के लिए लिखित आवेदन दिया।

दुमका शहर के महुआडंगाल की रहने वाली अलवीना हेंब्रम ने लिखा है कि वे आठ अप्रैल को साढे तीन बजे साइकिल से करामडीह से महुआडंगाल की ओर जा रही थीं कि तभी कार संख्या जेएच 10 बीए 5320 ने टक्कर मार दी जिससे वे गिर गयीं और गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

अलवीना ने शिकायत में लिखा है कि उन्हें हाथ पैर में काफी चोट लगी और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने यह भी लिखा है कि कार का चालक पूरे नशे में था और टक्कर मारने के बाद भाग गया, इससे प्रतीत होता है कि उसने जान मारने की नीयत से ऐसा किया।

इस मामले में एक दिलचस्प बात यह कि गाड़ी के आगे पीछे नंबर अलग-अलग बतायी जा रही है। गाड़ी के पीछे जहां जेएच 10 बीए 5320 लिखा है, वहीं आगे जेएच 10 एबी 5320 लिखा है, जो बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर एम परिवहन एप के माध्यम से मालूम होता है। वहीं, जेएच 10 बीए फोर व्हीलर का ही रजिस्ट्रेशन नंबर है। अब पुलिस जांच में इस मामले की सच्चाई सामने आएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More