जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारे गए लश्कर के 3 आतंकवादी, ऑपरेशन जारी

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। कश्मीर जोन के आइजी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर और आतंकवादी फंसे हुए हैं और ऑपरेशन अभी भी जारी है।
#UPDATE – A total of three terrorists eliminated in the encounter with security forces in Shopian till now. Joint operation in progress: Chinar Corps, Indian Army#JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) March 22, 2021
शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। मुठभेड़ स्थल पर दो और आतंकवादी फंसे हुए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है: कश्मीर आईजी विजय कुमार https://t.co/d5XOqAOixO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2021
मध्य रात्रि को ही ट्वीट कर कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि शोपियां के मनिहाल इलाके में आतंकवादियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हुई है और सुरक्षा बल अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं व अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
#Encounter has started at #Manihal area of #Shopian. Police and security forces are on the job. Further details shall follow. @JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) March 21, 2021
मौके पर सोमवार की सुबह ही भी सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
#ShopianEncounterUpdate: 01 more unidentified #terrorist killed (Total 03). #Operation going on. Further details shall follow. @JmuKmrPolice https://t.co/XwBpomMIiM
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) March 22, 2021
यह अभी आरंभिक खबर है और इस संबंध में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।


