झारखंड कलाकार संघ ने जनजातीय हिजला मेले के आयोजन की मांग उठायी

दुमका : झारखंड के प्रसिद्ध हिजला मेले के आयोजन की मांग लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार, तीन मार्च को दुमका में झारखंड कलाकार संघ ने एक बैठक कर हिजला मेले के आयोजन की मांग उठायी। दुमका के कला मंदिर में सिसिलिया सोरेन की अध्यक्षता में हुई कलाकार मंच की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जब कोविड19 संकट के बीच तमाम कार्यक्रम हो रहे हैं तो फिर कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए हिजला मेले के आयोजन में क्या दिक्कत है?
#HijlaMela #Dumka #Jharkahnd
दुमका के हिजला गांव के लोगों के बाद अब झारखंड कलाकार संघ ने भी हिजला मेले की झारखंड सरकार व दुमका जिला प्रशासन से मांग की है। सुनें वे क्या कह रह हैं और उनका क्या तर्क है :
Hindi Video – 1@HemantSorenJMM @DumkaDc @JMM_Dumka pic.twitter.com/1OEnlOODgj— Samridh Jharkhand (@samridhnews) March 3, 2021
कलाकार संघ ने यह मांग रखी है कि हर साल की तरह इस साल भी हिजला मेले का आयोजन किया जाना चाहिए। कलाकार संघ ने कहा है कि संताल परगना क्षेत्र में ही कोविड19 संकट के बीच कई कार्यक्रम हो रहे हैं। संघ ने कहा है कि फुटबाॅल मैच का आयोजन जिले में हो रहा है।
दुमका में हिजला मेले की मांग को लेकर बुधवार को झारखंड कलाकार संघ के सदस्यों ने एक बैठक की।
Hindi Video – 2 pic.twitter.com/TozYNxA6SI
— Samridh Jharkhand (@samridhnews) March 3, 2021
इसी तरह साहिबगंज जिले में भी माघी पूर्णिमा मेले का आयोजन किया गया। संघ ने कहा कि इससे ऐसा लगता है कि हम आदिवासियों के साथ धोखा हो रहा है। इसलिए दुमका जिला प्रशासन व झारखंड सरकार से मांग है कि हिजला मेला 2021 का आयोजन किया जाए।
दुमका में हिजला मेले की मांग करते हुए झारखंड कलाकार संघ का सदस्यों का संताली भाषा का वीडियो – 1 pic.twitter.com/FLHDSfRXEM
— Samridh Jharkhand (@samridhnews) March 3, 2021
कलाकार संघ से जुड़ी बबिता ने कहा कि हम इस मामले में विधायक बसंत सोरेन से मिल कर भी अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि मेले का आयोजन नहीं करना हम संतालों को दबाने को कोशिश है। हमारी मांग है कि इस मेले का आयोजन अवश्य हो।


