#Live News : 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के पांच हजार से कम मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश में लगातार कम हो रहे हैं, जो राहत की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के पांच हजार से कम सक्रिय मामले हैं।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है किसान चाहते हैं कि एमएसपी की गारंटी एक्ट में हो। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और कमेटी के अध्यक्ष थे उस वक्त उन्होंने ही लिखित में हा था किसानों को एमएसपी लिखित में मिलनी चाहिए। आज वे क्यों नहीं दे रहे हैं?

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में आज राफेल विमान को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अबतक 11 राफेल भारत आ चुके हैं। मार्च तक 17 राफेल भारत की धरती पर होंगे और 2022 तक हमारे सारे राफेल भारत आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने अब पाकिस्तान की शरारतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया है। जिस प्रकार की कार्रवाई हमारी सेना के द्वारा की जाती है, उसकी जितनी सरहना की जाए वो कम है।

सेंसेक्स सोमवार को शानदार बढत के साथ खुला। शुरुआती सत्र में ही सेंसेक्स 596 अंक की बढत के साथ 51, 328 अंक पर पहुंच गया और निफ्टी 166 अंक की बढत के साथ 15090 अंक पर पहुंच गया।

अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता जे जयललिता की सहयोगी वीके शशिकला आज बेंगलुरु से तमिलनाडु पहुंचेंगी। वे सड़क मार्ग से जाएंगी। शशिकला भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद थी और पिछले दिनों रिहाई का आदेश आया। उन्हें अन्नाद्रमुक से निकाल दिया गया और पार्टी पर वर्चस्व की जंग अभी भी जारी है। राज्य में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में पार्टी में संघर्ष और बढ सकता है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More