झारखंड के रहने वाले नेवी अधिकारी का चेन्नई एयरपोर्ट से अपहरण, फिरौती के लिए महाराष्ट्र में जिंदा जलाया

रांची (Ranchi) : झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर के रहने वाले एक नेवी अधिकारी सूरज दुबे का अपराधियों ने चेन्नई एयरपोर्ट से अपहरण कर लिया और फिर उन्हें महाराष्ट्र के पालघर ले गए जहां जीवित जला कर हत्या कर दी। अपराधियों ने 10 लाख रुपये फिरौती की रकम मांगी थी, जिसके नहीं मिलने पर पांच फरवरी को उन्हें आग लगाकर मार दिया।
पालघर के एसपी दत्तात्रय त्रय ने बताया कि नेवी अधिकारी सूरज दुबे की तैनाती कोयंबटूर के पास आइएनएस अग्रणी पर थी। सूरज एक महीने की छुट्टी मनाकर अपने घर से चेन्नई एयरपोर्ट 30 जनवरी की रात नौ बजे पहुंचे। इसी दौरान तीन हथियारबंद अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया और तीन दिन चेन्नई में रखने के बाद उन्हें महाराष्ट्र के पालघर ले आए और इस दौरान 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं मिलने पर शुक्रवार, पांच फरवरी 2021 को अपराधी उन्हें एक जंगल में ले गए और जीवित जला कर मार डाला।
पुलिस ने कहा है कि सूरज दुबे को जलता हुआ एक व्यक्ति ने देखा और उसके शोर मचाने पर अपराधी वहां उसे उसी अवस्था में छोड़ कर भाग गए। शोर मचाने वाले व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस ने दी और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सूरज दुबे को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने होश में आने पर खुद के अपहरण के बारे में बताया। बाद में स्थिति बिगड़ने पर डाॅक्टरों ने सूरज दुबे को बेहतर चिकित्सा के लिए मुंबई रेफर कर दिया, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गयी। पालघर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
I want justice for my son. That’s the message I want to get across via media. He gave statement before dying that he was kidnapped & imprisoned for 3 days, being made an object of ransom. He was then brought to Palghar & burnt to death: Mithilesh Dubey, father of Suraj Kr Dubey https://t.co/tKTb1oBWUJ pic.twitter.com/lR1ypYhq6i
— ANI (@ANI) February 6, 2021
सूरज दुबे घर पर छुट्टी मनाने के बाद 30 जनवरी को सुबह 8.30 बजे घर से निकले थे। उस दिन शाम साढे छह बजे वे हैदराबाद एयरपोर्ट थे और उसी समय परिवारजनों की उनसे आखिरी बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा। जब वे तय दिन अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो अधिकारियों ने घर पर फोन कर उनके बारे में जानकारी ली। इसके बाद उनके पिता मिथिलेश दुबे ने पलामू के चैनपुर थाना में उनके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद परिवार को जानकारी मिली कि उन्हें मुंबई में एक नाला से घायल स्थिति में बरामद किया गया है। इसके बाद उनके पिता मुंबई रवाना हुए। इस मामले में स्थानीय सांसद बीडी राम ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को मदद के लिए पत्र लिखा था।
सूरज दुबे के पिता मिथिलेश दुबे ने कहा है कि उन्हें अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया से यह जानकारी मिली कि उनके बेटे का फिरौती के लिए अपहरण किया गया है और फिर पालघर में जीवित जला दिया गया। उसने मरने से पहले अपना बयान भी दिया है। अपहरण के बाद उसे पालघर में रखा गया था।


