कोरोना और ओमिक्रोन को लेकर सरकार ने पेश किए नए आंकड़े, जिसे जान आप हो जाइए सतर्क

नयी दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण को लेकर गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर नए आंकड़े पेश किए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 33 दिनों बाद देश में फिर से 10, 000 से ज़्यादा मामले रिपोर्ट होने शुरू हुए हैं। महाराष्ट्र और केरल में 10, 000 से ज़्यादा सक्रिय मामले हैं।
पिछले 33 दिनों बाद देश में फिर से 10,000 से ज़्यादा मामले रिपोर्ट होने शुरू हुए हैं। महाराष्ट्र और केरल में 10,000 से ज़्यादा सक्रिय मामले हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल #COVID19 pic.twitter.com/xN0VWKoiJZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2021
उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में 9 दिसंबर के हफ़्ते में पॉजिटिविटी 0.76 प्रतिशत थी, वो एक महीने में बढ़कर लगभग 2.59 प्रतिशत हो गई है। पश्चिम बंगाल में भी 1.61 प्रतिशत केस पॉजिटिविटी अब बढ़कर लगभग 3.1 प्रतिशत हो गई है।
महाराष्ट्र में 9 दिसंबर के हफ़्ते में पॉजिटिविटी 0.76% थी, वो एक महीने में बढ़कर लगभग 2.59% हो गई है। पश्चिम बंगाल में भी 1.61% केस पॉजिटिविटी अब बढ़कर लगभग 3.1% हो गई है: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल #COVID19 pic.twitter.com/a8gx2IhlOX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2021
लव अग्रवाल ने बताया, पूरी दुनिया में 121 देशों में एक महीने में ओमिक्रोन के 3,30,000 से ज़्यादा मामले और कुल 59 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। उन्होंने कहा, दक्षिण अफ्रीका में मामलों में बढ़ोतरी के बाद अब फिर से कमी दर्ज़ की जा रही है।
पूरी दुनिया में 121 देशों में एक महीने में ओमिक्रोन के 3,30,000 से ज़्यादा मामले और कुल 59 मौतें रिपोर्ट की गई हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल #COVID19 pic.twitter.com/4u3fUeaIot
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2021
उधर, गुजरात सरकार ने कोविड प्रतिबंधों को 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है।
गुजरात सरकार ने कोविड प्रतिबंधों को 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक बढ़ाया: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुषिकेश पटेल #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2021
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,423 मामले आए। 15 लोगों की मौत हुई और 2, 879 रिकवरी हुईं। केरल सरकार के मुताबिक केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 149 लोगों की मौतों को कोविड मौतों में जोड़ा गया है।
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,423 मामले आए। 15 लोगों की मौत हुई और 2,879 रिकवरी हुईं। #COVID19
सक्रिय मामले: 19,835
कुल मौतें: 47,441केरल सरकार के मुताबिक केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 149 लोगों की मौतों को कोविड मौतों में जोड़ा गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2021
वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 707 नए मामले सामने आए। 252 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 707 नए मामले सामने आए। 252 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
कुल मामले: 30,06,505
कुल रिकवरी: 29,59,926
कुल मौतें: 38,327
सक्रिय मामले: 8,223 pic.twitter.com/UCNU4tk97c— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2021


