दुमका : संताल जनजाति पर केंद्रित आपत्तिजनक गजल यू ट्यूब चैनल पर अपलोड करने के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दुमका : दुमका में संताल आदिवासी समाज के युवाओं ने एसपी को एक ज्ञापन सौंप कर अपनी जाति पर केंद्रित आपत्तिजनक गजल एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि अतीक उर्दू प्वाइंट्स नामक यू ट्यूब चैनल पर मौलना हजरत अली द्वारा संताल जनजाति पर जाति सूचक गजल गाया गया है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि अतीक उर्दू प्वाइंटस यू ट्यूब चैनल पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें मौलाना हजरत अली संताल जनजाति के ऊपर बहुत ही घटिया शब्द का प्रयोग करते हुऐ जाति सूचक व अपतिजनक बंगला गजल गा रहे हैं। शिकायत पत्र में कहा गया है कि गजल में हमारी संताल जाति के लिए बोका भात के बोले दाका जैसे निम्न स्तर के शब्द का प्रयोग किया गया है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि इस बंगला गजल के माध्यम से मौलाना हजरत अली यह दरसाने की कोशिश कर रहे हैं कि संताल जाती बोका यानी बुड़बक होता है। जबकि जाति से कोई बोका या बुड़बक नहीं होता है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि हजरत अली द्वारा जानबूझ कर गलत नीयत से संपूर्ण संताल जाति को टारगेट किया गया है। इस गजल के द्वारा संताल जाति को नीचा दिखाया गया है। इससे पूरी संताल जनजाित एवं संपूर्ण संताली समाज को ठेस पहुंची है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि इस घटना के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण थाना दुमका में 05 नवंबर 2021 को दिया गया, लेकिन थाने से संबंधित अधिकारियों ने हमारी रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। ऐसे में एसपी से मांग की गयी है कि अविलंब हजरत अली और अतीक उर्दू प्वाइंट्स नामक यू ट्यूब चैनल से जुड़े लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सजा दी जाए।

एसपी को आवेदन देने वालों में श्यामदेव हेंब्रम, शीतल कुमार सोरेन, दिलीप कुमार टुडू, संतोष मुर्मू, सुकदेव बेसरा, मेघलाल सोरेन, मर्षिला हेंब्रम, शर्मिला मुर्मू, प्रीति मुर्मू, प्रेमसिला आदि शामिल हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More