शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग केस में बांबे हाइकोर्ट ने मिली जमानत

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बांबे हाइकोर्ट से गुरुवार को क्रूज ड्रग केस मामले में जमानत मिल गयी। आर्यन खान क्रूज पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के दौरान हिरासत में लिए गए थे। उनके साथ आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था और बाद में लंबी पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
Bombay High Court grants bail to Aryan Khan in drugs-on-cruise case pic.twitter.com/MerVWcfpYZ
— ANI (@ANI) October 28, 2021
आर्यन खान के साथ अरबाज मर्जेंट व मुनमुन धामेचा को जमानत मिली है। दो अक्टूबर को एनसीबी ने उन्हें हिरासत में लिया था। एनसीबी का आरोप था कि यह मामला ड्रग का है। पिछले 26 दिनों ने एसीबी कोर्ट में अपना पक्ष रख रही थी और बंबई हाइकोर्ट में पिछले तीन दिनों से इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही थी।


