झारखंड : गुमला में बिजली की तार से सटी मिक्सचर मशीन, दो मजदूरों की मौत, कई घायल, NH जाम

गुमला : झारखंड के गुमला में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। बिजली के झूलते तार से एक मिक्सचर मशीन सट गयी जिससे दो मजदूरों की मौत हो गयी और 10 मजदूर घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि आसपास गिरे रोते व बिलखते दिखे।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पानी देकर व अन्य तरीके से उनकी मदद की। बाद में घायलों का इलाज कराया गया। इस हादसे से लोगों का आक्रोश बढ गया और बाद में गुस्साये लोगों ने गुमला में नेशनल हाइवे 23 को जाम कर दिया।

 

इस घटना का वीडियो गुमला के स्थानीय पत्रकार दुर्जय पासवान ने ट्वीट किया है। इसमें लोग गिरे हुए और मदद मांगते दिख रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More