झारखंड पहुंचे कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले, कोयला के लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं

चतरा : झारखंड के चतरा पहुंचे कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि कोयला को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के सभी बिजलीघरों को कोयला आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को झारखंड के साउथ इस्टर्न कोल फिल्ड का जायजा लिया और कोयला उत्पादन एवं आपूर्ति की जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि देश में कोयले को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है।
कल से हम 2 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति कर रहे हैं। हम सभी बिजलीघरों को कोयले की आपूर्ति करने के प्रयास कर रहे हैं, किसी को भी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हम कोयले की आपूर्ति करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं: केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, चतरा, झारखंड pic.twitter.com/VxUYpa4HMl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2021
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बारिश के कारण कोयला का उत्पादन प्रभावित हुआ था और उसका आयात रुक गया था। उन्होंने कहा कि कल तक हमने दो मिलियन टन कोयला की आपूर्ति की है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम थर्मल पॉवर प्लांट की मांग को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि कोयला की आपूर्ति बढायी गयी है।
There was shortage of coal due to rain & as coal import was ceased. We are supplying 2 million tonnes of coal since y’day. We are making efforts to fulfill demand for thermal coal power. I visited South Eastern Coalfields y’day: Union Minister Pralhad Joshi in Chatra, Jharkhand pic.twitter.com/M87koPsnTu
— ANI (@ANI) October 14, 2021
वहीं, अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोयला मंत्रालय की ओर से 25 फरवरी को ही राज्यों और निजी बिजली घरों को आवंटन के हिसाब से कोयला उठाव के लिए कहा गया था। कोयला सचिव अनिल जैन की ओर से लिखे गए पत्र में आशंका जतायी गयी थी कि अगर कोयला नहीं उठाया गया तो उसमें स्वतः आग भी सुलग सकती है।


