शिवसेना के बाद भाजपा की दूसरी सबसे पुरानी सहयोगी अकाली ने छोड़ा साथ, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा

Harsimrat Kaur badal resignation from union council of ministers
हरसिमरत कौर बादल ने सुबह जन्मदिन पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए बधाई दी, शाम में किसानों के मुद्दे पर विरोध जताते हुए इस्तीफा दिया
नयी दिल्ली : शिवसेना के बाद भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सबसे पुरानी और भरोसेमंद राजनैतिक सहयोगी शिरोमणि अकाली दल रहा है, लेकिन उसने भी अब उसका साथ छोड़ दिया है. अकाली दल के कोटे से खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट से इ्रस्तीफा दे दिया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया.
I have resigned from Union Cabinet in protest against anti-farmer ordinances and legislation. Proud to stand with farmers as their daughter & sister.
— Harsimrat Kaur Badal (@HarsimratBadal_) September 17, 2020
हरसिमरत कौर बादल ने मोदी सरकार के तीन कृषि संबंधी विधेयकों का विरोध जताते हुए इस्तीफा दिया. 17 सितंबर को जब बिल लोकसभा में पेश किया गया था तब शिरोमणि अकाली दल के सांसद सुखबीर सिंह बादल ने इसका विरोध किया था. हरसिमरत ने एक ट्वीट कर कहा था कि मैंने किसान विरोधी अध्यादेशों और कानून के विरोध में केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. किसानों के साथ उनकी बेटी और बहन के रूप में खड़े होने का गर्व है.
President Kovind accepts Harsimrat Badal’s resignation from Union Council of Ministers
Read @ANI Story | https://t.co/a0PLt0sKcX pic.twitter.com/HBwyLIt8om
— ANI Digital (@ani_digital) September 18, 2020
राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर अनुच्छेद 75 की धारा 2 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तुरंत हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का प्रभारत केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौंप दिया.
हरसिमरत कौर बादल के पति व सांसद सुखबीर सिंह बादल ने पहले ही संसद में बिल का विरोध करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी के कोटे से केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री हरसिमरत कौर बादल इस्तीफा देंगी. पेश किया गया बिल इस संबंध में लाए गए अध्यादेश की जगह लेगा.
Warm birthday wishes to our hon’ble PM Sh. @narendramodi Ji. Your tireless efforts & dedication to make India #Atamnirbhar are inspirational for all of us. Wishing you good health & success in your vision of taking our nation to greater heights. pic.twitter.com/ydmP1xKjbW
— Harsimrat Kaur Badal (@HarsimratBadal_) September 17, 2020
मालूम हो कि इससे पहले महाराष्ट्र में सरकार का नेतृत्व करने के सवाल पर शिवसेना एनडीए से अलग हो गयी थी और उसके कोटे के मंत्रियों ने मोदी कैबिनेट से इ्रस्तीफा दे दिया था. उधर, एक और पुरानी सहयोगी ने कैबिनेट में कम प्रतिनिधित्व मिलने के आधार पर पहले ही कैबिनेट में शामिल होने से इनकार कर दिया था.




