जब बैंक मैनेजर को चढा चुनाव लड़ नेता बनने का शौक तो हो गया लाखों का कर्जदार, किया घोटाला, हुआ अरेस्ट

दुमका : राजनीति में जाने का शौक सबको होता है. बिजनेसमैन, अधिकारी, फिल्मस्टार, लेखक, पत्रकार सबस चाहते हैं कि चुनाव लड़ें और नेता बन जाएं. लेकिन, कई बार इसके लिए लोग गलत रास्ता चुन लेते हैं. ऐसा ही हाल झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के मैनेजर मनोज कुमार का हुआ. मनोज कुमार को चुनाव लड़ने का शौक चढा. इसके लिए उसने अलग-अलग राजनैतिक दलों में अपने लिए संभावनाएं तलाशी और संपर्क बनाए.

 

मनोज कुमार ने चुनाव में टिकट के लिए जिन लोगों से संपर्क स्थपित किया और उन पर काफी पैसा खर्च किया. इस कारण वह कर्जदार भी हो गया. टिकट पाने के लोभ में और कर्ज चुकाने के लिए वह बैंक में ही घोटाला करने लगा और इस आरोप में शुकवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

उसको भागलपुर के शिवगंगा अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया. वह साहेबगंज जिले में पड़ने वाली राजमहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन 2019 का चुनाव बीत गया पर उसे किसी दल ने टिकट नहीं दिया.

 

इसके बाद उसने बैंक के खाते से ओवरड्राॅन कर 79 लाख रुपये अपने पास रख लिया. इतना ही नहीं शिकारीपाड़ा एटीएम में भी उसने गड़बड़ी की. बीजीएल पर अधिक पैसे दिखाकर मशीन के अंदर कम पैसे डलवाये. उसकी हरकतों की वजह से एसबीआइ विजिलेंस को गड़बड़ी का संदेह हुआ और जांच शुरू की गयी. दुमका के एसपी ने उसकी गिगरफ्तारी के लिए एसआइटी गठित की और झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल में उसकी तलाश शुरू हुई. कोलकाता, पटना, भागलपुर, साहिबगंज कई शहरों में छापेमारी की गयी और आखिरकार वह भागलपुर से गिरफ्तार किया गया.

 

दुमका के एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि बैंक मैनेजर मनोज कुमार ने अबतक उसके द्वारा एक करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपये का पता चला है और जांच पूरी होने तक गबन की राशि बढ सकती है.

 

बैंक मैनेजर ने अपने काले काम में बैंक के सफाईकर्मी सुनील मंडल को भी शामिल कर लिया. सुनील मंडल की पत्नी बेबी देवी के नाम से पांच लाख का लोन लिया गया था, जिसके एवज में पांच ब्लैंक चेक साइन कर बैंक को दिया गया था. मैनेजर मनोज कुमार ने बेबी देवी के खाते मेें 27 लाख गलत ढंग से ट्रांसफर किया था और फिनांस कंपनी को फायदा पहुंचाया था.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More