जाको राखे साईयां मार सके न कोई, देखिए रायगढ में करीब 20 घंटे बाद रेस्क्यू किए गए बच्चे का वीडियो

रायगढ (महाराष्ट्र) : एक कहावत है जाको राखे साईयां मार सके न कोय. यानी जिसकी रक्षा ईश्वर कर रहे हों उसे कोई नहीं मार सकता है. ऐसा ही महाराष्ट्र के रायगढ में एक बहुमंजिला बिल्डिंग के गिर जाने के मामले में हुए. रायगढ के कजालपुर इलाके में सोमवार की शाम एक बिल्डिंग ध्वस्त हो गयी, जिसमें करीब 70 लोग फंस गए थे. घंटों चलाए गए राहत कार्य एक बच्चे को सुरक्षित निकालने में कामयाबी मिली गयी. चार साल के मासूम बच्चे को करीब 18 से 20 घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया.

इस हादसे में 7 लोगों की मौत भी हो गयी और कई लोग घायल हो गए. बच्चे को निकाले जाने के बाद लोगों में खुशी व संतोष की झलक थी.

सोमवार की शाम बिल्डिंग ध्वस्त होने के बाद एनडीआरएफ की तीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगाए गए थे. एनडीआरएफ की टीम केबल के जरिए अंदर कैमरा डाल कर यह मालूम करने में लगी रही कि कहां और किस हालत में लोग अंदर फंसे हैं. महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री एकनाथ शिंदे व अदिति तटकरे स्वयं मौके पर पहुंचे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More