पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना से संक्रमित हुए, लोगों से की यह अपील

नयी दिल्ली : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. प्रणब मुखर्जी ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है. प्रणब मुखर्जी ने कहा कि एक अलग प्रक्रिया के लिए अस्पताल जाने पर उनकी कोरोना जांच पाॅजिटिव आयी है. उन्होंने पिछले सप्ताह खुद के संपर्क में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे सेल्फ आइसोलेशन में चले जाएं और अपनी कोरोना जांच कराएं.
On a visit to the hospital for a separate procedure, I have tested positive for COVID19 today.
I request the people who came in contact with me in the last week, to please self isolate and get tested for COVID-19. #CitizenMukherjee— Pranab Mukherjee (@CitiznMukherjee) August 10, 2020
प्रणब मुखर्जी ने जैसे ही ट्विटर पर खुद को कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी दी, बहुत सारे प्रमुख नेता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे. 84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, रामविलास पासवान सहित कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई दूसरे नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मालूम हो कि अबतक कई वीवीआइपी राजनेता कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान आदि शामिल हैं.


