Sahibganj News : SKMU की यूजी सेमेस्टर-7 की अंग्रेजी मेजर-17 की परीक्षा रद्द

साहिबगंज : सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU), दुमका द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अंग्रेजी विषय के मेजर-17 पत्र की 27 अक्टूबर 2026 को होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दी गई है।
साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह परीक्षा अब 4 नवंबर 2026 को द्वितीय पाली में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अन्य सभी विषयों और पत्रों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।
इधर, साहिबगंज महाविद्यालय केंद्र में चल रही सेमेस्टर-7 की परीक्षा का प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, भूगर्भ शास्त्र, भूगोल, गणित, समाजशास्त्र, संताली, अर्थशास्त्र, संस्कृत और वाणिज्य विषयों के परीक्षार्थी शामिल हुए।
प्राचार्य ने बताया कि दोनों पालियों को मिलाकर केंद्र पर कुल 593 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न हुई।


