अकेले महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख के पार पहुंची, मरने वालों की संख्या 8671

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले ने सबको चिंता में डाल दिया है. यहां शनिवार को कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गयी. हालांकि एक्टिव मरीजों की संख्या 83295 है. राज्य में शनिवार को 7074 नए कोरोना मरीज मिले हैं.


कोरोना से सर्वाधिक संक्रमित इस प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8671 पहुंच गयी है. शनिवार को 3396 मरीज ठीक होकर घर गए. राज्य में अबतक इस बीमारी से 108082 लोग रिकवर हुए हैं. राज्य में अबतक 10 लाख 80 हजार 975 लोगों की कोरोना जांच की गयी है. महाराष्ट्र ने कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए राज्य में लाॅकडाउन 31 जुलाई तक के लिए बढा दिया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More