#SarojKhan हिंदी फिल्मों की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई : हिंदी फिल्म उद्योग की सबसे सफल कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार (3 july 2020) को तड़के 71 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया. पिछले महीने उन्हें 20 जून को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. सरोज खान का ने मात्र तीन साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में फिल्मी कैरियर शुरू किया था और 68 साल तक किसी न किसी रूप में फिल्म उद्योग से जुड़ी रहीं.


22 नवंबर 1948 को मुंबई में जन्मी सरोज खान का परिवार आजादी व बंटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत आ गया था. सरोज खान ने बी सोहनलाल से कोरियाग्राफी का प्रशिक्षण लिया और बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफर फिल्मों के लिए काम शुरू किया. उन्होंने 1974 में पहली बार फिल्म गीता मेरा नाम के लिए स्वतंत्र रूप से कोरियाग्राफर का काम करने का मौका मिला.

इसके बाद सरोज खान के कैरियर का ग्राफ तेजी से आगे बढा. उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों के लिए काम किया. श्रीदेवी व माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों की कई सफल फिल्मों की कोरियाग्राफर सरोज खान ही रही हैं. श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया, हवा हवाई, चांदनी में उन्होंने कोरियोग्राफी की. जबकि माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब, थानेदार, बेटा, गुलाबी गैंग जैसी फिल्मों की वे कोरियाग्राफर रहीं.

पिछले कई सालों से वे टेलीविजन पर सक्रिय थीं. वे स्टार वन पर प्रसारित होने नच बलिए के निर्णायक मंडल में शामिल रहीं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More