झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन से वकीलों की समस्याओं में मदद की मांग

रांची : आज ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपेश निराला और प्रदेश महासचिव सत्येंद्र प्रसाद ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा से मुलाकात कर लॉकडाउन के क्रम में वकीलों को आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में चर्चा की. यह मुलाकात रविवार को हुई.

इस दौरान स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वकीलों के समस्याओं का हल निकाल लिया जाएगा और वकीलों को यथाशीघ्र आर्थिक मदद उपलब्ध करवाने की पहल भी झारखंड स्टेट बार काउंसिल कर रही है. इस संदर्भ में उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी पत्र लिखा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More