जम्मू कश्मीर में ढेर किए गए तीन आतंकवादी, जम्मू कश्मीर पुलिस ने कही यह बात

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के जादिबाल उनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने आत तीन आतंकियों को मार गिराया. इस मामले में जानकारी देते हुए कश्मीर पुलिस के आइजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादियों को सरेंडर के लिए कहा गया था लेकिन वे नहीं माने. उन्होंने अंदर से ग्रेनेड फेंका जिसके बाद सीआरपीएफ और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई और तीन आतंकी मारे गए.

आइजी विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में दो की पहचान कर ली गयी है, जबकि एक की की जानी है. शवों का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा.

उन्होंने इस सफलता के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी और कहा कि इतिहार में पहली बार आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन और अंसार गजतव उल हिंद के चार प्रमुख चार महीने में मारे गए. उन्होंने कहा कि इन आतंकी लीडर्स की मौत से इन संगठनों को भारी नुकसान पहुंचा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More