पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

 

इस्लमाबाद : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को कोरोना बीमारी हो गयी है. न्यूज एजेंसी एएनआइ न खबर दी है कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को कोविद19 पाॅजिटिव पाया गया है.


शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा है कि इस संकट में उन्हें दुआओं की जरूरत है. उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. शाहिद अफरीदी अपने फाउंडेशन के जरिए लोगों को कोरोना संक्रमण के दौरान मदद पहुंचा रहे थे, लेकिन अब वे खुद संक्रमित हो गए.


उन्होंने लिखा है कि वे गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं. उनका शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा है. उनका कोरोना टेस्ट हुआ है और दुर्भाग्य से वे पाॅजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More