केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या का एक आरोप गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम : केरल में पिछले दिनों एक गर्भवती हथिनी को पटाखे भरे अनानास खिला कर कुछ शरारती तत्वों ने मार दिया था. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. केरल के वन मंत्री के राजू ने कहा है कि पलक्कड़ में गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. भूख से व्याकुल वह हथिनी एक गांव खाना की तलाश में पहुंची थी, उसने किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था, लेकिन किसी ने पटाखे से भरे अनानास खाने को दे दिया, जिसे चबाते ही मुंह में विस्फोट हो गया और वह बुरी तरह घायल हो गयी और इसके बाद एक नदी में जाकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया.
One accused arrested, in connection with death of the pregnant elephant in Palakkad: Kerala Forest Minister K Raju
(file pic) pic.twitter.com/hz8AIMaHPX— ANI (@ANI) June 5, 2020
हथिनी तीन दिन तक नदी में ही रही. वन विभाग की टीम ने उसे बचाने व रेस्क्यू करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन बचाया नहीं सका. यह मामला तब प्रकाश में आया जब इस घटना के रेस्क्यू आॅपरेशन में शामिल एक वन पदाधिकारी ने सारे वाकये पर अपना फेसबुक पोस्ट लिखा. हथिनी की 27 मई को मौत हो गयी.
इस घटना की देश विदेश में जमकर निंदा हुई. रतन टाटा, मेनका गांधी, जाॅन अब्राहम सहित कई हस्तियों ने इस पर दुख व नाराजगी जतायी. इसके बाद केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा था कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.


