#NarendraModi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे : पीएमओ

नयी दिल्ली : कोरोना महामारी और जारी लाॅकडाउन तीन के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. संभावना जतायी जा रही है कि लाॅकडाउन व आर्थिक गतिविधियों को लेकर पीएम मोदी कोई बड़ा एलान कर सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कल मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में यह संकेत दिया था कि महामारी से लड़ने के साथ अब अर्थव्यवस्था की चिंता करनी होगी और इसके लिए आर्थिक गतिविधियां शुरू करनी होंगी.


ऐसे में संभव है कि अगले चरण में कुछ और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रधानमंत्री कोई अहम एलान करें. कल प्रधानमंत्री मोदी से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लाॅकडाउन की अवधि बढाने की मांग की है. ऐसे में इस संबंध में उनके एलान पर लोगों की नजरें रहेंगी.

प्रधानमंत्री अपने संबोधन में कोरोना को लेकर नये ट्रेंड व देश के सामने चुनौतियों पर भी संभवतः बोलेंगे, जैसा कि अपने पिछले संबोधनों में बोलते रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More