कोरोना की मार से महाराष्ट्र पुलिस बेहाल, 786 पुलिस कर्मी अबतक संक्रमित, सात की मौत, 200 हमले

मुंबई : पुलिस की हम भले कई बातों के लिए आलोचना करते हैं, लेकिन पिछले दो महीने से कोरोना वारियर्स के रूप में उन्होंने समाज की बेहतर सेवा की है. भले इसमें कुछ अपवाद हों. कोरोना को लेकर ड्यूटी पर तैनात होने व अन्य वजहों से अबतक महाराष्ट्र में 786 पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इनमें 703 एक्टिव केस हैं, जबकि 76 लोगों ने इस बीमारी को हराया और ठीक हो गए.


इतना ही नहीं महाराष्ट्र में पुलिस कर्मियों पर हमले की 200 घटनाएं हुई हैं. ऐसे हमलों के आरोप में 732 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महाराष्ट्र में 101, 316 मामले लाॅकडाउन के उल्लंघन को लेकर दर्ज किए गए हैं. 3.82 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूले भी गए. महाराष्ट्र में एक होमगार्ड जवान सहित 80 पुलिस कर्मी हमलों मंें घायल भी हुए. 32 स्वास्थ्य कर्मियों पर लाॅकडाउन के दौरान हमले किए गए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More