Sahibganj News : बोरियो में नए थाना प्रभारी ने संभाला पदभार

बोरियो थाना के नए प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने संभाला पदभार।
कहा- अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना होगी प्राथमिकता

साहिबगंज : साहिबगंज जिला पुलिस में हुए फेरबदल के बाद बोरियो थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है। नवनियुक्त थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बोरियो थाना में विधिवत योगदान देकर पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी रोहित कुमार से प्रभार लिया।

बताते चलें कि आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह के आदेश पर रोहित कुमार का स्थानांतरण राधानगर थाना कर दिया गया है। वहीं, उनके स्थान पर ओम प्रकाश चौहान को बोरियो थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है। थाने का संचालन आपसी सहयोग और समन्वय के साथ किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे और आम लोगों को पुलिस से हर संभव सहयोग मिले। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बेझिझक अपनी समस्याएं लेकर थाने आएं।

इधर, नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और थाना क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से बोरियो में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More