बाबूलाल मरांडी ने फिर सीएम हेमंत को लिखा पत्र, कहा – दीदी किचन व राहत कार्य वितरण में हो रही गड़बड़ी

 

रांची : विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोरोना संकट को लेकर पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि आपको बताना चाहूंगा कि सरकार के द्वारा गरीबों, असहायों एवं दैनिक मजदूरी करके कमाने-खाने वाले लोगों के लिए भोजन उपलब्ध कराने हेतु चलाए जा रहे दीदी किचन एवं उनलोगों के बीच खाद्यान्न-सामग्री के वितरण में हो रही गड़बड़ियों एवं बरती जा रही लापरवाही के बारे में पिछले कई दिनों से पूरे झारखंड से सैकड़ों लोग फोन करके बता रहे थे, लेकिन इस संकट की घड़ी में सरकार की आलोचना करना मैंने मुनासिब नहीं समझा.

परंतु, अब तो सरकार के ही एक जिम्मेवार मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा जरूरतमन्द लोगों को भोजन एवं अनाज उपलब्ध कराने के लिए आरंभ किए गए दीदी किचन समेत आँगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में हो रही अनियमिताओं को उजागर किया गया है। दीदी किचन एवं आँगनबाड़ी ेेेकेंद्रों का संचालन कर रहे स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी द्वारा बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार एवं लापरवाही की जा रही है। मरांडी ने पत्र में आगे लिखा है कि मुझे लोगों द्वारा यह भी सूचना मिल रही है कि दीदी किचन में शुरुआत के मात्र 40-.50 लोगों को ही भोजन देकर वितरण बंद कर दिया जाता है और फर्जी डाटा बनाकर वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट कर दी जाती है। यह कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के लिए चलाए जा रहे राहत कार्य में लूट-खसोट का संगीन व गंभीर मामला है।

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस मामले में ईमानदारीपूर्वक त्वरित जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं करने पर सीधे तौर पर राज्य सरकार की भूमिका सवालों के घेरे में आ जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More