कोरोनामुक्त हुआ गोवा, सरकार ने की घोषणा

 

पणजी : केंद्र शासित प्रदेश गोवा कोरोना से मुक्त हो गया. गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने आज कहा कि शून्य का वास्तव में बहुत मूल्य है. यह घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है कि गोवा में सभी कोविद19 पाॅजिटिव मामले अब निगेटिव है।. डाॅक्टरों एवं फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए हम बहुत आभारी हैं जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए जोखिम भरा काम किया.


वहीं, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में साथ कोरोना पाॅजिटिव केस थे. बड़े गर्व की बात है कि हम जीरो कोरोना केस स्टेट हो गए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में तीन मई तक लाॅकडाउन रहेगा. जिन लोगों को केंद्र के अनुसार छूट मिली है, उन्हें छूट दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने सभी फ्रंटलाइनर्स और हेल्थवर्कर्स को कोरोना से जंग लड़ने के लिए धन्यवाद दिया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More