#Lockdownextention राज्यों के लाॅकडाउन बढाने की सिफारिश पर केंद्र गंभीर, संभावना मजबूत

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना महामारी और इसको लेकर जारी लाॅकडाउन पर बात की. अधिकतर राज्यों ने प्रधानमंत्री से कहा कि लाॅकडाउन की अवधि को कम से कम अगले दो स्पताह के लिए बढा दिया जाए, ताकि इस कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम हो. इसके बाद न्यूज एजेंसी एएनआइ ने केंद्र सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि केंद्र सरकार राज्यों की इस सिफारिश पर गंभीरता से विचार कर रही है लाॅकडाउन दो सप्ताह के लिए बढाया जाए.
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कहा है कि जान है तो जहान है, जब हमने राष्ट्र के नाम संदेश दिया तो आरंभ में जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लाॅकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करना बहुत आवश्यक है. देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रह कर अपने दायित्व को निभाया.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है. जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस सिद्धरमैया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमलोगों से कहा कि हम लाॅकडाउन से किसी तरह का समझौता नहीं करें. उन्होंने कहा कि हमने इसे 15 दिन बढाने की सलाह पायी. प्रधानमंत्री ने कहा है कि सरकार एक-दो दिन में अगले 15 दिन के लिए गाइड लाइन जारी करेंगे.
वहीं, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री से राज्य की सीमा के बीच आर्थिक गतिविधियों की अनुमति मांगी. साथ ही उन्होंने इंटर स्टेट रोड को बंद रखने और रेल व वायु मार्ग को कोविद19 को देखते हुए बंद रखने की बात कही.


