जम्मू कश्मीर : सुरक्षा बलों ने 24 घंटे में नौ आतंकवादी मारे, एक जवान शहीद

 

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने कार्रवाई कर 24 घंटे में नौ आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि एक जवान शहीद हो गए. आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान बुरी तरह घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. घायलों को निकालने का आपरेशन भारी बर्फबारी व उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण प्रभावित हुआ है. हालांकि आॅपरेशन जारी है.


सुरक्षा बलों ने एलओसी के केरन सेक्टर में पांच आतंकियों को मार गिराया है. वे आतंकवादी एलओसी पार कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान सुरक्षा बलों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की.

वहीं, इससे पहले कल दक्षिण कश्मीर के बाटपुरा में चार आतंकियों को मार गिराया था. वे आतंकी बेगुनाह लोगों की जान ले रहे थे. इसलिए पुलिस ने उनके खिलाफ आॅपरेशन चलाया था. कल मारे गए चारो आतंकी हिजबुम मुजाहिदीन के सदस्य थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More