कोरोना वायरस : देश में 2902 केस, 68 की मौत, जानें और अपडेट

नयी दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह आंकड़ा जारी कर बताया कि देश में कोरोना वायरस के कुल 2902 केस हो गए हैं. इनमें 2650 एक्टिव केस हैं और 183 ऐसे केस हैं, जिसमें मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को गया, वहीं 68 लोग इस बीमारी से मरे. पिछले 12 घंटे में 355 नए कोरोना केस मिले हैं.


राजस्थान में आज कोरोना के 12 नए केस मिले हैं, जिसमें जोधपुर के पांच नए केस हैं. अब राजस्थान में कुल केस 196 हो गए हैं. इनमें तबलीगी जमात के केस 41 हैं.

राजस्थान के बिकानेर में एक 60 वर्षीया महिला आज सुबह कोरोना से मौत हो गयी.

भोपाल में मिले कोरोना की पहली मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वह कोरोना से ठीक हो गयी है. उसके पिता जो पत्रकार हैं, उन्हें भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. दोनों के टेस्ट अब निगेटिव आया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More