कोरोना पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के शीर्ष 40 खिलाड़ियों से बात की

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी को लेकर विभिन्न तबकों के साथ संवाद का क्रम शुरू किया है ताकि इस महामारी से लड़ने में उनका सहयोग लिया जा सके. इस क्रम में प्रधानमंत्री ने आज देश के 40 प्रमुख खिलाड़ियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. पीएम मोदी ने जिन खिलाड़ियों से बात की उनमें सचिन तेंदुलरकर, पीवी सिंधु, हीमा दास आदि शामिल हैं.
Interacted with sportspersons via video conferencing on the situation arising due to COVID-19. Sports requires self-discipline, tenacity, teamwork and a fighting spirit. These are also required to defeat Coronavirus. #IndiaFightsCorona https://t.co/OuWHisdaVX
— Narendra Modi (@narendramodi) April 3, 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि कोरोना वायरस से निबटने के लिए संकल्प, संयम, सकारात्मकता, सम्मान और सहयोग पांच अहम मंत्र हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने देश देश को गौरव दिलाया है और अब राष्ट्र का मनोबल बढाने और सकारात्मकता फैलाने में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है.
Prime Minister Narendra Modi held meeting with 40 top sportspersons, including Sachin Tendulkar, PV Sindhu and Hima Das, via video conferencing today, on #COVID19 situation in the country. pic.twitter.com/eC4xKceL4a
— ANI (@ANI) April 3, 2020
प्रधानमंत्री ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार ओलिंपिंक रद्द हुआ है. इसके अलावा आइपीएल सहित कई दूसरे अहम खेल टले हैं. प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि वे मेंटल व फिजिकल हेल्थ के महत्व को हाइलाइट करें और आयुष मंत्रालय के गाइडलाइन को लोकप्रिय बनाएं.


