#AzimPremji कोरोना से जंग में रतन टाटा के बाद अजीम प्रेमजी दूसरे सबसे बड़े दानदाता बने, जानिए

बेंगलुरु : जनकल्याण के कार्याें के लिए हमेशा तैयार रहने वाले मशहूर उद्योगपति व विप्रो समूह के प्रमुख अजीम प्रेमजी कोरोना महामारी के इस संकटपूर्ण समय में देश के साथ खड़े हुए हैं. उनकी कंपनियां विप्रो लिमिटेड, विप्रो इंटरप्राइजेज व स्वयंसेवी संगठन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से 1125 करोड़ रुपये कोरोना वायरस से लड़ने में देने का निर्णय लिया है.
इसमें अजीम प्रेमजी फाउंडेशन 1000 करोड़ रुपये देगा और विप्रो लिमिटेड 100 करोड़ व विप्रो इंटरप्राइजेज 25 करोड़ का योगदान देगा. हालांकि आरंभिक जानकारी में यह नहीं बताया गया है कि ये पैसे अजीम प्रेमजी कैसे खर्च करेंगे.
प्रेमजी से पहले टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा के ट्रस्ट व कंपनियों ने कोरोना के लिए संयुक्त रूप से 1500 करोड़ रुपये खर्च देने का एलान किया. वहीं, मुकेश अंबानी ने पीएम केयर फंड में 500 करोड़ देने के साथ ही कई अन्य प्रकार की घोषणाएं कीं, जिसमें 500 बेड का पहला कोरोना अस्पताल स्थापित करना भी शामिल है.


