मेरठ में एक ही परिवार के आठ लोगों को कोरोना

मेरठ : उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के आठ सदस्यों को कोरोना हो गया है. एनबीटी की खबर के अनुसार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ राजकुमार के अनुसार, जिले में कोरोना वायरस पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढकर अब 13 हो गयी. सभी पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य हैं. मरीजों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका है. निगरानी दायरे में लिए गए 46 लोगों में से सिर्फ 11 की ही अभी जांच हो सकी है. 35 की रिपोर्ट आनी बाकी है.

 

इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. डाॅक्टरों का मानना है कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ सकती है. जानकारी के अनुसार, खुर्जा का रहने वाला शख्स महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ अपने ससुराल आया था. इसके बाद उसकी पत्नी व तीन रिश्तेदारों को कोरोना संक्रमण मिला.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More