कोरोना पर राजनाथ के घर केंद्रीय मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक, बड़े फैसले संभव 

नयी दिल्ली : कोरोना महामारी और उसके बाद किये गये लाॅकडाउन से उत्पन्न स्थिति को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रामविलास पासवान, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, प्रकाश जावड़ेकर सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं.

 

इस बैठक में कोरोना को लेकर उत्पन्न हालात पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. खास कर बड़ी संख्या में मजदूरों के पलायन को लेकर.


उधर, दिल्ली के आनंद विहार में आज से यूपी-बिहार जाने वाले बसों का परिचालन बंद कर दिया ताकि वहां अपने घर जाने वालों की भीड़ नहीं जुटे. ऐसा गृह मंत्रालय के गाइड लाइन के तहत किया गया है.

 

वहीं, कोरोना वायरस के देश भर में 979 मामले हो गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 25 हो गयी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More