#PM-CARESFund कोरोना से लड़ाई में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम – केअर्स फंड का किया गठन

 

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम – केअर्स फंड का गठन किया. इसका पूरा नाम प्राइम मिनिस्टर सिटीजन असिस्टेंड एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड है. यह फंड का स्वस्थ भारत बनाने में मदद करेगा और फिलहाल कोरोना से लड़ाई मंे अपना योगदान देगा. इस फंड में कोई भी संस्था या व्यक्ति अपने सामथ्र्य के हिसाब से दान दे सकता है. प्रधानमंत्री ने इस फंड की शुरुआत करते हुए कहा है कि यह माइक्रो डोनेशन भी स्वीकार करता है. यह आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करेगा और नागरिकों की सुरक्षा पर रिसर्च को प्रोत्साहित करेगा.


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी वेबसाइट का पता व खाता संख्या सहित अन्य जानकारियां साझा की. उन्होंने अपील की कि देशवासी इस फंड में अंशदान करने आगे आएं. आगे भी इस तरह की किसी भी आपदा की स्थिति में ऐसा किया जा सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि देश भर से लोगों ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है. इस भावना का सम्मान करते हुए इस फंड का गठन किया गया है. स्वस्थ भारत के निर्माण में यह बेहद कारगर सिद्ध होगा.

आइएएस एसोसिएशन ने इस फंड की स्थापना के साथ इसमें 21 लाख रुपये का दान करने का एलान किया है. साथ ही आइएएस अफसरों से अपील की है कि वे अपने एक दिन के वेतन को भी इस फंड में दान करें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More