कोरोना प्रभावित 75 जिलों में सरकार ने की लाॅक डाउन की घोषणा, नीतीश की मांग रोक दें विमान

सरकार ने 75 जिलों में पूरी तरह से लाॅकडाउन घोषित कर दिया है. ये वे जिले हैं जहां कोरोना के केस मिले हैं. यह फैसला कैबिनेट सेक्रेटरी ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया. उधर, बिहार के मुख्यमंत्री ने उड्डयन मंत्री से बात कर बिहार आने वाले विमानों को पूरी तरह से रोक देने का आग्रह किया है.
नयी दिल्ली/पटना/रांची : कोराना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार, आज जनता कफ्र्यू लागू है. देश में आज पूरी तरह से बंदी है. लोग प्रधानमंत्री मोदी की अपील को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं. देश में अब तक कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में कल एक व्यक्ति की कोरोना की वजह से किडनी फैल होने के कारण मौत हो गयी. इसकी जानकारी मीडिया में आज आयी. बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि आइसीएमआर ने सूचना दी कि दो पाॅजिटिव मामले मिले हैं, उनमें से एक की मौत कल सुबह हो गयी थी, वह मुंगेर के रहने वाले थे. अभी उसके सैंपल का रिजल्ट आया है, दूसरी महिला अभी एम्स में भर्ती है.
उधर, भारतीय रेलवे ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी यात्री ट्रेनों को 31 मार्च तक रद्द कर दिया है. यह निर्णय आज रेलवे बोर्ड की बैठक में लिया गया है. यह निर्णय कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लिया गया. कई राज्यों ने रेलवे से इसके लिए आग्रह किया था कि ट्रेनें 31 मार्च तक रद्द की जाएं. झारखंड ने भी इस संबंध में आग्रह किया था.
इस संबंध में रेलवे ने एक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि 31 मार्च कीे रात 12 बजे तक सभी मेल, एक्सप्रेस, प्रीमियम, पैसेेंजर व सब अर्बन ट्रेनें बंद रहेंगी. हालांकि आज कोलकाता मेट्रो व वहां की सब अर्बन ट्रेनों को आंशिक रूप से रात के 12 बजे तक इससे राहत र हेगी. यात्रियों को बुकिंग का उनका पूरा पैसा रेलवे वापस करेगा.


