डेढ़ घंटे तक चली देवघर कारा में छापेमारी, नहीं मिली आपत्तिजनक सामग्री

देवघर: जिले में गुरुवार की रात सेंट्रल जेल में छापेमारी की गयी। अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में औचक छापेमारी की गयी। इस दौरान जेल के सभी पुरुष एवं महिला कैदियों की तलाशी ली गयी। साथ ही जेल में लगे सीसीटीवी के फुटेज, जेल परिसर और विजिटर रजिस्टर की भी जाँच की गयी।
छापेमारी लगभग डेढ़ घंटे तक चली। जिसके बाद पदाधिकारी ने बताया कि जेल में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामान नहीं पाई गयी। छापेमारी दल में दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत, देवघर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, जिला अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, एफएसओ अनिल कुमार मरांडी, पुलिस पदाधिकारी एवं 80 की संख्या महिला व पुरूष पुलिसकर्मी शामिल थे।




