संसद : ओम बिड़ला ने कांग्रेस के सात सांसदों का निलंबन रद्द किया

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कांग्रेस के सात सांसदों का निलंबन रद्द किया. वे सांसद फिर से सदन की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे. स्पीकर ने पहले उन्हें पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया था.

सदन की व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सभी दलों के साथ एक बैठक कर रहे हैं.


नयी दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह आज शाम के साढे पांच बजे लोकसभा में दिल्ली दंगों पर जवाब दे सकते हैं. लेकिन, यह तभी होगा जब संसद में हंगामा नहीं होगा. संसद के अंदर आज भी हंगामा जारी है. विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्रवाई दिन के साढे 12 बजे तक के लिए स्थगित की गयी है, जबकि राज्यसभा की कार्रवाई दो बजे तक के लिए स्थगित की गयी है.


होली की छुट्टी के बाद संसद का पहला दिन है और सत्तापक्ष ने कहा था कि होली के बाद ही संसद में दिल्ली दंगों पर चर्चा होगी.

लोकसभा में आज विपक्ष ने दिल्ली दंगों पर जमकर नारेबाजी की. इसके बीच ही शुरुआती विधायी कार्य निबटाये गए. सीपीएम ने आज लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर कार्यस्थगन प्रस्ताव भी दिया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More