सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जुटी फरियादियों की भारी भीड़

बगोदर: प्रखंड के पंचायत सचिवालय खेतको में शनिवार को ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन को किया गया। इस दौरान बीडीओ रविंद्र कुमार, सीओ एके ओझा समेत अंचल व प्रखड़ के कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादियों की भीड़ जुटी।

बीडीओ ने बताया कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में युवाओं ने भी अपनी समस्याओं से जुड़ी आवेदन जमा किये। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन योजना के तहत दस लाभुकों को रजिस्टर किया गया। इसके अलावे राशन, पेशन, आवास, जमीन, आय, जाति, आवासीय समेत सौ से अधिक आवेदन मिले, जिसका जल्द ही निबटारा किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुखिया सन्जू देवी, मुखिया प्रतिनिधि सोम प्रकाश सोम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More