मैं भाजपा से अलग हुआ हूं, हिंदुत्व से नहीं : उद्धव ठाकरे

 

अयोध्या: शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज अयोध्या पहुंचे. उन्होंने रामलाल का दर्शन किया और प्रभु का आशीर्वाद लिया. उनके साथ उनकी पार्टी के नेता संजय राउत, उनके बेटे आदित्य ठाकरे व परिवार के अन्य लोग थे. उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या का यह पहला दौरा है. अयोध्या भाजपा से अलग होकर महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं.


उद्धव ठाकरे ने इस दौरान कहा कि मैं भाजपा से अलग हुआ हूं, हिंदुत्व से नहीं. उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं होता है, हिंदुत्व अलग है और भाजपा अलग है. उद्धव ठाकरे ने इस दौरान अपने ट्रस्ट से राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने का एलान भी किया.

उद्धव ठाकरे ने डेढ साल में तीसरी बार अयोध्या पहुंचे. बार-बार अयोध्या पहुंच कर वह एक ओर जहां प्रभु में अपनी आस्था प्रकट करते हैं, वहीं इससे भाजपा पर एक राजनीतिक दबाव भी बनता है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More