गिरिडीह : जमीन कारोबारी पर धमकी देने व निर्माण कार्य रोकने का आरोप, थाने पहुंचे लोग

गिरिडीह : गिरिडीह के जमीन कारोबारी सुरेंद्र बर्मन पर जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने, डराने-धमकाने और रंगदारी मांगने का आरोप कुछ लोगों ने लगाया है. इस आशय का एक आवेदन ओम प्रकाश पंडित, महेश पंडित और भुनेश्वर राम आदि ने पचंबा थाने में दिया है. पचंबा थाना पहुंचे ये लोग भयभीत दिख रहे थे.

इन्होंने अपने आरोप में कहा है कि खाता नंबर 41ए प्लॉट नंबर 1415, 1422 को इन्होंने अनिल वर्मा व अनिल बर्मन से 7 वर्ष पूर्व खरीदा था, लेकिन आज जब वे उस जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे, उसी दौरान सुरेंद्र बर्मन कुछ लोगों के साथ पहुंचे और जमीन पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया. उन लोगों ने डराया-धमकाया व तोड़-फोड़ की. आवेदक ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की गुहार लगायी है.

उधर, सुरेंद्र बर्मन ने इन आरोपों के बेबुनियाद कहा है. उनका कहना है कि पचंबा में उनकी कुछ खरीदी हुई जमीन है और 12 प्लॉट का उन्होंने पावर ऑफ अटॉर्नी ले रखा है. उन्हीं की जमीन पर कुछ लोग काम करवा रहे थे जिसे अंचल कार्यालय के माध्यम से रोका गया है. उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी है और ना ही तोड़फोड़ की गयी. बहरहाल, मामला जो हो यह जांच का विषय है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More