कलियुगी पत्नी ससुराल से पैसों और गहनों को ले उड़ी

रांची: राजधानी के ठाकुरगांव थाना के अंतर्गत भाट बोड़ेया गाँव में पत्नी ने अपने पति के पैसे और जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। ग्रामीण निवासी अर्जुन साहू ने इस मामले को लेकर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के पहुंच गया। मामले के अनुसार 60 वर्षीय अर्जुन ने बोकारो जिले के चंदनकियारी की रहने वाली फुलमनी देवी (50 साल) के साथ अगस्त 2018 में शादी की।
शिकायत में उसने बताया कि गत वर्ष आठ दिसम्बर को फुलमनी देवी अर्जुन साहू के दामाद के साथ यह बताकर निकली कि वह मायके जा रही है और दो-तीन दिनों में लौट जायेगी। लेकिन कुछ दिनों बाद जब वह नहीं लौटी, तब उसने छानबीन शुरू की। इसी दौरान जब अपने घर में रखे बक्से को खोला तो उसमें रखा दो लाख रूपए और गहने गायब थे। अर्जुन के अनुसार वो पैसे उसे जमीन बेचने पर मिले थे, जिसका इस्तेमाल घर बनाने में होना था। जिसके बाद उसने यह बात उसने ग्रामीणों को बताई एवं प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए ठाकुरगाँव थाना भी गया।
लेकिन थाने द्वारा इस मामले पर कार्रवाई नहीं किये जाने पर अर्जुन सूचना लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के पास गये। जानकारी के अनुसार अर्जुन की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उसकी एक बेटी भी है, जिसका विवाह हो चुका है। बेटी के विवाह हो जाने के बाद वह अकेले रहने लगा, जिसे देखते हुए उसके बेटी ने अपनी पति की रिश्तेदार फुलमनी से 2018 में अपनी पिता की विवाह कराई थी।


