जांच शिविर में लोगों ने कराया निःशुल्क कैंसर की जांच

रांची: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा द्वारा निःशुल्क जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। छह दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दूसरे दिन लोगों का निःशुल्क कैंसर जांच किया गया। अभियान के दूसरे दिन जांच शिविर को जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप लगाया गया।
इस दौरान मंच के सदस्यों ने लोगों से सिगरेट, गुटखा एवं नशीले पदार्थों से दूरी बनाये रखने का आग्रह किया।सदस्यों ने नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। एक तरफ जांच शिविर में लोगों का जांच सदर के डॉक्टरों द्वारा किया गया, वहीँ मौके पर देशभर से आये पांच डॉक्टर भी मौजूद रहे।


