मुख्यमंत्री को खुद के बीच पाकर उत्साहित हुए स्कूली बच्चे

रांची: हर दिन की तरह शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके स्थित अपने आवास पर फरियादियों से मिले। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना एवं उनकी समाधान करने की कोशिश की। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को निरास्तारण करने का निर्देश भी दिया। इसी क्रम में कई सामाजिक संगठन से जुड़े लोग भी आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या बतायी।

इसी दौरान मुख्यमंत्री गिद्दी के एलएमबी सिटीजन फोरम स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से मुलाकात की।  हेमन्त सोरेन स्कूली बच्चों से पूरी आत्मीयता के साथ मिले। सीएम को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं बहुत ही उत्साहित दिखे। साथ ही स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त की।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाओं को हर गाँव, हर घर तक पहुंचाने की है, ताकि हर किसी के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। साथ ही यह भी कहा कि जनहित की सभी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना मौजूदा सरकार की प्राथमिकता है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More