#NirbhayaCase निर्भया की मां कोर्ट परिसर में ही रोने लगीं, बोलीं – अब सुप्रीम कोर्ट ही जारी करे डेथ वारंट

 

 नयी दिल्ली : दिल्ली के 2012 के निर्भया गैंगरेप कांड की पीड़िता की मां आशा देवी आज दिल्ली में कोर्ट परिसर में रोने लगीं. उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए यहां-वहां भटक रही हूं और ये अपराधी देर के तरीके अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता अदालत इसे क्यों नहीं समझ पा रही है.

आशा देवी ने कहा कि कोर्ट सिर्फ दोषियों के लिए बैठ रही है. उन्होंने कहा कि जज दोषियों को फांसी देने की तारीख तय नहीं करना चाहते हैं और उन्हें समर्थन दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट डेथ वारंट जारी करने के मूड में नहीं है और मैं सुप्रीम कोर्ट से अपील करती हूं कि अब वही डेथ वारंट जारी करे.

पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर उन्होंने व उनके पति ने सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना के साथ विरोध प्रदर्शन भी किया और निर्भया के लिए न्याय की मांग की. .

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More